बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब मानस्तंभ परिसर में लकड़ी से बना पेड ढह गया। इस हादसे में 50 से अधिक जैन श्रद्धालु दब गए, जिनमें से 20 से 25 गंभीर रूप से घायल हो गए। अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
Breaking news ||
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) January 28, 2025
बागपत में बड़ा हादसा, लकड़ी का पैड ढहने से श्रद्धालु दब गए, 50 से अधिक जैन श्रद्धालु हादसे में घायल हुए हैं, भगदड़ के बीच राहत और बचाव कार्य जारी !!
बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया है !!
इसके नीचे… pic.twitter.com/YtKzrd7bHN
घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
मेरठ के कमिश्नर और अन्य उच्च अधिकारी घटना स्थल पर रवाना हो चुके हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा जैन समुदाय के लिए गहरे दुःख का कारण बना है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पेड कमजोर था और श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण यह अचानक गिर गया। घटना ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा उपायों की पुनरावलोकन की आवश्यकता को उजागर किया है।
इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।