लखनऊ: कुंभ मेले में हुई दर्दनाक दुर्घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए, लेकिन इसी दौरान प्रमुख सचिव चिकित्सा, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की मुस्कान चर्चा का विषय बन गई।
इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई, जिसके बाद सरकार पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। जब मुख्यमंत्री मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तब प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा के चेहरे पर आई मुस्कान ने कई लोगों को हैरान कर दिया।
सवालों के घेरे में स्वास्थ्य महकमा
स्वास्थ्य विभाग की बदहाल स्थिति को लेकर पहले ही सरकार पर उंगलियां उठ रही थीं, और अब इस घटना ने आलोचना को और तेज कर दिया है। जब पार्थ सारथी सेन शर्मा दिल्ली से लखनऊ वापस आए थे, तब उनसे बहुत उम्मीदें थीं। उनकी कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशंसा भी हुई थी, लेकिन समय के साथ स्वास्थ्य विभाग की स्थिति में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं दिखा।
इस मुस्कुराहट का मतलब समझ में नहीं आया,जानकारी के लिए बता दूं आपको, ये उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव चिकित्सा, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा श्री श्री 1008 पार्थ सारथी सेन शर्मा जी हैं !!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) January 30, 2025
सूबे के मुखिया योगी जी का गला भर आया कुंभ में हुई दुर्घटना पर और ये साहब मुस्कुरा… pic.twitter.com/8fhH24bRy2
जनता की नाराजगी
कुंभ जैसी भव्य और धार्मिक आयोजन में हुई त्रासदी के बाद प्रशासन की जिम्मेदारी बनती थी कि वह संवेदनशीलता दिखाए। लेकिन प्रमुख सचिव की इस प्रतिक्रिया से जनता के बीच नाराजगी देखी जा रही है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब मुख्यमंत्री स्वयं भावुक हो गए, तो उनके अधीनस्थ अधिकारी इतनी असंवेदनशीलता कैसे दिखा सकते हैं?
सरकार से उठ रही जवाबदेही की मांग
इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्ष भी सरकार को घेरने में जुट गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग तेज हो गई है। सरकार की छवि पर इसका असर न पड़े, इसके लिए अब आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।