अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
कुछ क्षेत्रों में, यह दिवस अपना राजनीतिक मूलस्वरूप खो चूका है, और अब यह मात्र महिलाओं के प्रति अपने प्यार को अभिव्यक्त करने हेतु एक तरह से मातृ दिवस और वेलेंटाइन डे की ही तरह बस एक अवसर बन कर रह गया हैं। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए अभी भी इसे बड़े जोर-शोर से मनाया जाता हैं। कुछ लोग बैंगनी रंग के रिबन पहनकर इस दिन का जश्न मनाते हैं।
सबसे पहला दिवस, न्यूयॉर्क शहर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। 1917 में सोवियत संघ ने इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया, और यह आसपास के अन्य देशों में फैल गया। इसे अब कई पूर्वी देशों में भी मनाया जाता है।
1. सबसे पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस न्यू योर्क में 28 फरबरी 1909 को मनाया गया था, न कि 8 मार्च को।
2. 1914 से पहले कभी भी महिला दिवस 8 मार्च को नही मनाया गया था। पहली बार 1914 मे ही महिला दिवस 8 मार्च को मनाया गया था।
3. 8 मार्च 1914 को रविवार था इसीलिये उसी दिन महिला दिवस मनाया गया। और उसके बाद ही हर साल 8 मार्च को ही महिला दिवस मनाया जाता हैं।
4 . Women’ शब्द की उत्पति ‘wyfmen’ से हुई है जिसका अर्थ है – ‘wife of men’.
5. भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले हैं।
6. ईटली में महिला दिवस के अवसर पे पुरूष महिलाओं को एक पिला फूल देते हैं जिसे मिमोसास कहते हैं।
7. हर साल महिला दिवस के अवसर पे यूनाइटेड नेशन महिलाओं से जुड़ी एक थीम घोषित करता हैं।
8.सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकार्ड रूस की महिला के नाम है इसने 69 बच्चो को जन्म दिया था.