भारत को दुनिया का तेजी से बढ़ता हुआ अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता है भारत में कई ऐसे शहर हैं जिनका विकास दर काफी तेज है। आज हम आप लोगों को भारत के पांच ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारत की सबसे ज्यादा आबादी रहती है। तो चलिए जानते हैं भारत के 5 सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों के बारे में।
5. अहमदाबाद, गुजरात
गुजरात का अहमदाबाद शहर सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला भारत का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है जहां की आबादी 5.57 मिलियन के आसपास है। अहमदाबाद एक खूबसूरत शहर है जो साबरमती नदी के किनारे स्थित है। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते हुए शहरों में से अहमदाबाद को एक माना जाता है।
4. हैदराबाद, तेलंगाना
सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की लिस्ट में हैदराबाद चौथे नंबर पर आता है हैदराबाद तेलंगाना राज्य की राजधानी है जिसे भारत का एक खूबसूरत शहर भी माना जाता है हैदराबाद की आबादी लगभग 6.7 मिलियन के आसपास है।
3. बेंगलुरु, कर्नाटक
सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की लिस्ट में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु तीसरे नंबर पर आती है बेंगलुरु को भारत का सिलिकॉन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह आईआईटी का हब माना जाता है। यहां की आबादी लगभग 8 मिलियन के आसपास है।
2. दिल्ली
सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की लिस्ट में भारत की राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर आती है दिल्ली की आबादी लगभग 16.3 मिलीयन के आसपास है। इसके अलावा दिल्ली भारत का दूसरा सबसे बड़ा अमीर शहर भी है।
1. मुंबई, महाराष्ट्र
मुंबई भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर माना जाता है मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है इसके अलावा मुंबई को भारत देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। मुंबई भारत का एक फेमस शहर है जहां की आबादी लगभग 21.3 मिलियन के आसपास है। मुंबई को मायानगरी के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई एक ऐसा शहर है जहां पर हर दिन लाखों लोग अपने सपने को लेकर आते हैं।